Skip to main content

मोदी सरकार सबसे लाचार ?



देश में हर साल बीमारी, बेरोजगारी, भूखमरी से ना जाने कितनी मौतें हो जाती है... जिसका ना तो आंकड़ा हमारे पास है और ना ही सरकार के पास... बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से करीब 110 बच्चों ने दम तोड़ दिया.... ये आंकड़ा कोई चौंकाने वाला नहीं है.. अभी और भी बच्चे मरेंगे... अगर सरकार का यही रवैया रहा... क्यों कि बिहार में सुशासन बाबू की सरकार है.. और देश में प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी की सरकार है... सुशासन बाबू खुद अपने नाम के आगे चाहे जितना सुलगा लें.. पर कुकितना है ये देश की जनता को साफ दिखाई दे रहा है... मुजफ्फरपुर के अस्पताल में बच्चों के मरने की संख्या में कमी नहीं आ रही है... क्यों कि बिहार और दिल्ली की सरकारों के ऊपर पानी डालकर जगाया जा रहा है... और आप यकीन मानिए अगर आपको भी कोई पानी डालकर जगाएगा तो आप भी नहीं जागेंगे.. तो सरकार कैसे जाग जाएगी.. सरकार तो अभी कुंभकरणी नींद में सो रही है... देश की जनता अब ये मान चुकी है कि सिर्फ दौरा करने से सबकुछ नहीं होता है.. 2019 की तरह 2014 में भी हर्षवर्धन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे.. तब भी चमकी बुखार होने की वजह से माओं ने अपने लाल खो दिए थे...  तब जाकर हर्षवर्धन ने अस्पताल का दौरा किया था और कहा था कि मुजफ्फरपुर अस्पताल में 100 बेड वाला बच्चों का अस्पताल  बनाया जाएगा... और फिर 2019 में चुनाव हुए मोदी सरकार में फिर हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए.. और बच्चों के मरने के मामले में हर्षवर्धन वही अपना पुराना रटा-रटाया बयानबाजी कर रहे हैं.. कि 100 बेड वाला बच्चों का अस्पताल बनेगा... और जमीन पर एक भी बेड की बढ़ोत्तरी नहीं की गई..  



Comments

Popular posts from this blog

जवानों की शहादत के पीछे नेताओं का हाथ !

शहीद होते हमारे देश के जवान नेता सेंकते हैं अपनी रोटियां गृहमंत्री कर देते हैं निंदा प्रधानसेवक कर देते हैं ट्वीट टीवी एंकर स्टूडियों में करते हैं लड़ाई हमारे देश के वीर जवान आए दिन आतंकवादियों का निशाना बनते हैं...और उन्हें हम शहीद का दर्जा दे देते हैं... जब कोई भी वीर जवान शहीद होता है तो हम मीडिया वाले टी.वी चैनलों पर अखबारों में सुर्खियां बना देते हैं.. दो से तीन दिन तक ख़बरें भी चलती है.. स्टूडियों में एंकर लड़ाई तक करता है....पर लगता ऐसा है कि हमारा सिस्टम ऐसा ही बना दिया गया हैhttps://www.googleadservices.com/pagead/aclk?sa=L&ai=CcFlUSJWdWvnkNYqOuwTQyqmIAYuWi7hQrZbfq9UGw6z75sMKEAEgy4nWI2DlgoCApA6gAabyqMEDyAECqQJmNTzSYoxQPqgDAcgDyQSqBNcBT9DH98O18EDKGqOAAlEXTGQ5CBM2BVuWWuqJcv1U6Tfv88fx0WWzzRHgJAcPgHFeDpUtq_3V7-Uj8E1P8hm7E35k8oaKHlYESCsvdo-cTYftMzPwxoWz8IQoLH9oen4DlBOyUWBLYDUWS2JD-Ru-86sbk-wjJ-5jbQnDZS-khRPm8QFaaJKPRZjG2wL7_EpYNYXcFNcefdTo9JUGYC5iAZNmw6P0ts4023BuoRiTNe8fmTkKzDSN4FgWaxzReW6ic57qqHCPrcA1fXRBgOccvBLLA3Ww66ugBgKAB6S_8z-oB6a-G9gHAdIIBwiAQBABGADyCA1iaWRkZXItMTY...

शहर से ज्यादा दिल्ली की लड़कियां माडर्न....

दिल्ली जैसे बड़े शहरों की लड़कियां खुद को माडर्न बताने से कतई बाज नहीं आती.... कुछ माडर्न लड़कियों का कहना है कि जो दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ताल्लुकात नहीं रखता वो कतई माडर्न नहीं है... पर मुझे नहीं लगता है कि जो भी लोग इस तरह की बाते करते हैं वो माडर्न हैं... और मेरे समझ से उन लोगों के माडर्न होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता ... आपने तमाम तरह की कहानियां पढ़ी सुनी और देखी भी होगी... कि वो लड़कियां जो एक छोटे से शहर से निकलती है या अपने उसी छोटे से शहर में रहकर कुछ न कुछ तरक्की कर लेती हैं जो कि शायद एक माडर्न लड़की सोच भी नहीं सकती..... एक छोटे शहर, गांव से निकलकर जो भी तरक्की करता है शायद उसके कितना माडर्न कोई होगा ऐसा मुझे कतई नहीं लगता.... यानि कि सबसे माडर्न वही है...

सत्ता से बढ़कर कुछ नहीं. !

हमारा देश भारत एक लोकतांत्रिक देश है.. लोकतांत्रिक देश होने के कारण यहां पर जनता के द्वारा और जनता के लिए जनता ही अपना नेता चुनती है.. जनता के द्वारा और जनता के लिए ही जनता का नेता चुनने के लिए हमारे देश की राजनीतिक पार्टियां देश की जनता से अनेकों लुभावने वादे करती है.. अगर लोक-लुभावने वादे से काम नहीं चलता तो सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक पार्टियां अपने ही प्रतिद्वंदी पार्टियों के साथ गठजोड़ यानि कि गठबंधन कर लेती है.. इससे तो लगता है कि देश में सत्ता से बढ़कर कुछ भी नहीं है... 12 जनवरी 2019 की कहानी तो आपको पता ही होगा कि मायावती और अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए गठजोड़ कर लिया है.. एक समय ऐसा था कि दोनों पार्टियां आपस में तू-तू.. मैं-मैं करती थी... और आज एक ही मंच पर बैठकर भाषण देते हैं... जो 3-4 महीनों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं... उसमें दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ेंगी.... शायद आपको ये भी पता होगा कि सन् 2007 में मायावती ने अपने और अपने पार्टी के दम पर विधानसभा चुनाव में बंपर जीत यानि कि पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की थी.... और वहीं 2012 में यूपी विधानसभा...