Skip to main content

हम आज भी गुलाम हैं ?



15अगस्त 1947 को हमारा देश यानि कि भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ... और 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ... कि भारत अब संविधान से चलेगा..चलता आया है...पर आज गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी ने ये बताने की हिम्मत नहीं जुटाई कि गणतंत्र दिवस मनाया क्यों जाता है... पर गांव के स्कूलों में जरूर बताया गया होगा कि आखिरकार संविधान किसने बनाया क्यों बनाया कितना समय लगा..... डॉ भीवराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया..इसीलिए बी. आर. अंबेडकर को संविधान निर्माता कहा जाता है... हमारे देश का संविधान 2 साल 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ है..
..
हमारे देश के संविधान का मेन उद्देश्य है सत्यमेव जयते...कहते हैं कि सत्य परेशान होता है पर पराजित नहीं


... पर जिस हिसाब से आज दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे..इससे ये साबित होता है कि हमारा देश भारत काफी तरक्की कर रहा है... पर कितना कर रहा है ये पता नहीं...कितना सबक पाकिस्तान को जाता है इसका कोई भी अंदाजा नहीं है.... आए दिन ये पता चलता है कि हमारे इतने जवान देश की सरहद पर शहीद हो गए... ताकतें तो आप दिखाते हैं पर उसका आउटपुट कितना आता है ये भी पता नहीं होता...


खैर कोई बात नहीं पिछले कुछ सालों से देखकर ये पता चलता है कि पीछे से ही हमारी सरकारें विरोध करती है..सामने आकर हाथ मिलाने से हमारी सरकारें बाज नहीं आती.. जिसका अंजाम वो लोग भुगतते है जिनके लाल देश की सीमा पर अपनी जान गंवा बैठते हैं..
और टीवी पर दो चार दिन तक खूब चलता है कि देश के लिए शहीद हुआ देश का जवान...और व्हाट्स एप्प, फेसबुक ट्विटर यानि कि सोशल मीडिया पर ये शेयर किया जाता है कि  पाकिस्तानियों सुधर जाओं नहीं तो हम खत्म कर देंगे...समझ नहीं आता कि कब खत्म करोगे...बार - बार सिर के ऊपर से पानी फिर जाता है..और बार बार यही जुमलेबाजी की जाती है...इसे तानाशाही कहें या कुछ और...वैसे तो एक तानाशाह पहले से ही कोरिया में है....जिसने पूरे विश्व को झकझोरकर रख दिया है...और मीडिया में खूब उसके बारे में भली- बुरी ख़बरें भी चलती रहती है पर उस तानाशाह पर कोई भी असर नहीं पड़ता.....

अरे हम भटक कहां गए... बात तो गणतंत्र दिवस की कर रहे थे...26
जनवरी यानि कि आज हम
69वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं.
साल
1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान लागू किया गया था और भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना।
 इस बार के  गणतंत्र दिवस की परेड तकरीबन90 मिनट तक चली...  

Comments

Popular posts from this blog

जवानों की शहादत के पीछे नेताओं का हाथ !

शहीद होते हमारे देश के जवान नेता सेंकते हैं अपनी रोटियां गृहमंत्री कर देते हैं निंदा प्रधानसेवक कर देते हैं ट्वीट टीवी एंकर स्टूडियों में करते हैं लड़ाई हमारे देश के वीर जवान आए दिन आतंकवादियों का निशाना बनते हैं...और उन्हें हम शहीद का दर्जा दे देते हैं... जब कोई भी वीर जवान शहीद होता है तो हम मीडिया वाले टी.वी चैनलों पर अखबारों में सुर्खियां बना देते हैं.. दो से तीन दिन तक ख़बरें भी चलती है.. स्टूडियों में एंकर लड़ाई तक करता है....पर लगता ऐसा है कि हमारा सिस्टम ऐसा ही बना दिया गया हैhttps://www.googleadservices.com/pagead/aclk?sa=L&ai=CcFlUSJWdWvnkNYqOuwTQyqmIAYuWi7hQrZbfq9UGw6z75sMKEAEgy4nWI2DlgoCApA6gAabyqMEDyAECqQJmNTzSYoxQPqgDAcgDyQSqBNcBT9DH98O18EDKGqOAAlEXTGQ5CBM2BVuWWuqJcv1U6Tfv88fx0WWzzRHgJAcPgHFeDpUtq_3V7-Uj8E1P8hm7E35k8oaKHlYESCsvdo-cTYftMzPwxoWz8IQoLH9oen4DlBOyUWBLYDUWS2JD-Ru-86sbk-wjJ-5jbQnDZS-khRPm8QFaaJKPRZjG2wL7_EpYNYXcFNcefdTo9JUGYC5iAZNmw6P0ts4023BuoRiTNe8fmTkKzDSN4FgWaxzReW6ic57qqHCPrcA1fXRBgOccvBLLA3Ww66ugBgKAB6S_8z-oB6a-G9gHAdIIBwiAQBABGADyCA1iaWRkZXItMTY...

RBI ने बंद किया 1 रुपये का सिक्का !

 RBI ने एक रुपये का सिक्का बंद कर दिया है। इस बात को आजकल हर किसी के मुँह से सुनने को मिल रही है। लेकिन अभी तक ये साफ नही हो पाया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने वाकई ही इन सिक्को को चलन से बाहर कर दिया है या नहीं लेकिन अलीगढ़ के दुकानदारों ने तो 1  रुपये के छोटे सिक्के को चलन से बाहर कर दिया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री जी तो अहमदाबाद से बाम्बे तक बुलेट ट्रेन चलाने का सपना तो काफी पहले से संजोये बैठे थे और उसका  जापान के पीएम शिंजो आबे के  साथ शिलान्यास भी कर दिया  है। बुलेट ट्रेन चलेगी या नहीं ये तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन 1 रुपये के सिक्के को बंद कर दिया गया है इसकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है ।  लगता तो ऐसा है कि राजा राज कर रहा है और प्रजा सुख   कर रही है।                      कैसे हुआ भारत में सिक्कों का अविष्कार और कैसे बढ़ गया चलन   हम आपको बता दें कि  19 अगस्त 1757  को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता में एक रुपए का पहला सिक्का बनाया  भारत में ईस...

शहर से ज्यादा दिल्ली की लड़कियां माडर्न....

दिल्ली जैसे बड़े शहरों की लड़कियां खुद को माडर्न बताने से कतई बाज नहीं आती.... कुछ माडर्न लड़कियों का कहना है कि जो दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ताल्लुकात नहीं रखता वो कतई माडर्न नहीं है... पर मुझे नहीं लगता है कि जो भी लोग इस तरह की बाते करते हैं वो माडर्न हैं... और मेरे समझ से उन लोगों के माडर्न होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता ... आपने तमाम तरह की कहानियां पढ़ी सुनी और देखी भी होगी... कि वो लड़कियां जो एक छोटे से शहर से निकलती है या अपने उसी छोटे से शहर में रहकर कुछ न कुछ तरक्की कर लेती हैं जो कि शायद एक माडर्न लड़की सोच भी नहीं सकती..... एक छोटे शहर, गांव से निकलकर जो भी तरक्की करता है शायद उसके कितना माडर्न कोई होगा ऐसा मुझे कतई नहीं लगता.... यानि कि सबसे माडर्न वही है...