Skip to main content

UP पुलिस से ज्यादा बेशर्म योगी के मंत्री !


यूपी पुलिस तो एकदम से बेरहम पुलिस बन चुकी है.. चाहे बीजेपी के नेता कितने ही दावे क्यों न कर ले.... यूपी की पुलिस अब तो बेरहम है... बेरहम इसलिए है कि यूपी पुलिस को समझ नहीं आता कि आखिरकार किसको जेल में बंद करना है किसको गोली मारनी है... यूपी की राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस का असली चेहरा सामने आ गया..... योगी सरकार में पुलिस वालों को समझ नहीं आता कि अपराधी कौन है.. या फिर आम इंसान यानि कि शरीफ आदमी कौन है... बस इनको एनकाउंटर के नाम पर गोली मारनी है और उसको इतनी गोली मारो कि वो मर जाए... ऐसा ही कुछ हुआ न लखनऊ में..... एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर को अपराधी समझकर दो पुलिस वालों ने गोली मारकर हत्या कर दी.. आखिरकार इन पुलिसवालों को कब समझ में आएगा कि अपराधी कौन है.... जरा आप सोचिए कि विवेक तिवारी को गोली मारकर आरोपी सिपाही क्या सिद्ध करना चाहता था... अगर विवेक तिवारी अपने महिला सहकर्मी सना के साथ कार से जा रहा था... और आधी रात को किसी कारण कार नहीं रोका तो उसे मौत के घाट यूपी पुलिस उतार देती है... आखिरकार क्या मंसा है... इन पुलिस वालों की.... एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार सभी न्यूज चैनलों पर पुलिस वालों की गलती मानते हैं... और हर संभव मदद की बात भी कहते हैं... पर यूपी सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को जोनल मैनेजर विवेक तिवारी अपराधी लगते हैं .... मंत्री महोदय कहते हैं कि अपराधी को तो गोली लगेगी ही... जरा सा भी शर्म नहीं आई मंत्री साहब को ये शब्द कहते हुए..... शायद मंत्री साहब इस दुखद घटना के बाद भी अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं....

Comments

Popular posts from this blog

RBI ने बंद किया 1 रुपये का सिक्का !

 RBI ने एक रुपये का सिक्का बंद कर दिया है। इस बात को आजकल हर किसी के मुँह से सुनने को मिल रही है। लेकिन अभी तक ये साफ नही हो पाया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने वाकई ही इन सिक्को को चलन से बाहर कर दिया है या नहीं लेकिन अलीगढ़ के दुकानदारों ने तो 1  रुपये के छोटे सिक्के को चलन से बाहर कर दिया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री जी तो अहमदाबाद से बाम्बे तक बुलेट ट्रेन चलाने का सपना तो काफी पहले से संजोये बैठे थे और उसका  जापान के पीएम शिंजो आबे के  साथ शिलान्यास भी कर दिया  है। बुलेट ट्रेन चलेगी या नहीं ये तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन 1 रुपये के सिक्के को बंद कर दिया गया है इसकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है ।  लगता तो ऐसा है कि राजा राज कर रहा है और प्रजा सुख   कर रही है।                      कैसे हुआ भारत में सिक्कों का अविष्कार और कैसे बढ़ गया चलन   हम आपको बता दें कि  19 अगस्त 1757  को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता में एक रुपए का पहला सिक्का बनाया  भारत में ईस...

जवानों की शहादत के पीछे नेताओं का हाथ !

शहीद होते हमारे देश के जवान नेता सेंकते हैं अपनी रोटियां गृहमंत्री कर देते हैं निंदा प्रधानसेवक कर देते हैं ट्वीट टीवी एंकर स्टूडियों में करते हैं लड़ाई हमारे देश के वीर जवान आए दिन आतंकवादियों का निशाना बनते हैं...और उन्हें हम शहीद का दर्जा दे देते हैं... जब कोई भी वीर जवान शहीद होता है तो हम मीडिया वाले टी.वी चैनलों पर अखबारों में सुर्खियां बना देते हैं.. दो से तीन दिन तक ख़बरें भी चलती है.. स्टूडियों में एंकर लड़ाई तक करता है....पर लगता ऐसा है कि हमारा सिस्टम ऐसा ही बना दिया गया हैhttps://www.googleadservices.com/pagead/aclk?sa=L&ai=CcFlUSJWdWvnkNYqOuwTQyqmIAYuWi7hQrZbfq9UGw6z75sMKEAEgy4nWI2DlgoCApA6gAabyqMEDyAECqQJmNTzSYoxQPqgDAcgDyQSqBNcBT9DH98O18EDKGqOAAlEXTGQ5CBM2BVuWWuqJcv1U6Tfv88fx0WWzzRHgJAcPgHFeDpUtq_3V7-Uj8E1P8hm7E35k8oaKHlYESCsvdo-cTYftMzPwxoWz8IQoLH9oen4DlBOyUWBLYDUWS2JD-Ru-86sbk-wjJ-5jbQnDZS-khRPm8QFaaJKPRZjG2wL7_EpYNYXcFNcefdTo9JUGYC5iAZNmw6P0ts4023BuoRiTNe8fmTkKzDSN4FgWaxzReW6ic57qqHCPrcA1fXRBgOccvBLLA3Ww66ugBgKAB6S_8z-oB6a-G9gHAdIIBwiAQBABGADyCA1iaWRkZXItMTY...

मोदी सरकार सबसे लाचार ?

देश में हर साल बीमारी, बेरोजगारी, भूखमरी से ना जाने कितनी मौतें हो जाती है... जिसका ना तो आंकड़ा हमारे पास है और ना ही सरकार के पास... बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से करीब 110 बच्चों ने दम तोड़ दिया.... ये आंकड़ा कोई चौंकाने वाला नहीं है.. अभी और भी बच्चे मरेंगे... अगर सरकार का यही रवैया रहा... क्यों कि बिहार में सुशासन बाबू की सरकार है.. और देश में प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी की सरकार है... सुशासन बाबू खुद अपने नाम के आगे चाहे जितना ‘ सु ’ लगा लें.. पर ‘ कु ’ कितना है ये देश की जनता को साफ दिखाई दे रहा है... मुजफ्फरपुर के अस्पताल में बच्चों के मरने की संख्या में कमी नहीं आ रही है... क्यों कि बिहार और दिल्ली की सरकारों के ऊपर पानी डालकर जगाया जा रहा है... और आप यकीन मानिए अगर आपको भी कोई पानी डालकर जगाएगा तो आप भी नहीं जागेंगे.. तो सरकार कैसे जाग जाएगी.. सरकार तो अभी कुंभकरणी नींद में सो रही है... देश की जनता अब ये मान चुकी है कि सिर्फ दौरा करने से सबकुछ नहीं होता है.. 2019 की तरह 2014 में भी हर्षवर्धन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे.. तब भी चमकी बुखार होने की वजह से माओं ...